उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पति ने पत्नी के साथ क्रूरता की। उसे बंधक बनाकर तीन दिन तक उसे पीटता रहा। उसके साथ क्रूरता की सारी हदें पार दीं। वह मरणासन्न हालत में पहुंच चुकी थी। भाभी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया। आरोपी पति को गिरफ्तार करके जेल भेजा।
विज्ञापन
मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मैनपुरी रोड पानी की टंकी के पास का है। यहां के निवासी विष्णु ने अपनी पत्नी को कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गया। लगातार तीन दिन तक हुई पिटाई के चलते उसके शरीर पर काफी गंभीर चोटें आई थीं।
आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विवाहिता की भाभी की सूचना पर मंगलवार को पुलिस मौके पर पहुंची। विवाहिता को उसके पति के चंगुल से बचाया। गंभीर हालत में विवाहिता को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। साथ ही आरोपी पति को हिरासत में ले लिया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।