फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रेन की चपेट में आए युवक की उपचार के दौरान मौत

Wed, 21 Feb 2024 06:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। स्टेशन के पश्चिम यार्ड में ट्रेन की चपेट में आकर मानसिक रूप से बीमार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।राजकीय रेलवे पुलिस को मंगलवार शाम जानकारी मिली कि स्टेशन के पश्चिमी यार्ड में एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया है। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह उसकी शिनाख्त पश्चिम बंगाल के जनपद दक्षिण दिनाजपुर थाना मणिकुर अंतर्गत भोला निवासी 24 वर्षीय आसिफ के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार था। उसका भाई आरिफ उसे दिल्ली से दवा दिलाकर वापस पश्चिमी बंगाल लौट रहा था। ट्रेन के टूंडला स्टेशन पर रुकते ही आसिफ ट्रेन से उतर गया। भाई ट्रेन में आगे चला गया। वह पैदल-पैदल पश्चिमी गार्ड स्थित खंबा नंबर 1248/22 के पास पहुंचा तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें