फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरिहा में सभासदों के साथ मारपीट के मामले में तीन नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ रिपोट की दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। नगर पंचायत फरिहा में नाले निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सोमवार को नगर पंचायत के सभासदों के साथ पिटाई के मामले में पुलिस ने सभासद मूलचंद्र की तहरीर पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, जानलेवा हमला और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना एवं कस्बा फरिहा के गांगनी रोड पर ईदगाह के समीप ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण का निरीक्षण करने सभासद दानिश अली, विशाल शर्मा, मूलचंद्र एवं विकास गए थे। निरीक्षण करने के दौरान कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। आरोप है कि बाद में आए ठेकेदार ने मौके पर फोन करके बुलाया था। मौके पर जाने पर काले रंग की कार से बाइक में टक्कर मारकर गिरा दी। अपने पिता के डीएम कार्यालय में पेशकार बताते हुए धमकी दी। सभासदों का आरोप है कि ठेकेदार एवं लेबर ने लाठी डंडों से पीटा। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया है। पुलिस ने सभासद मूलचंद्र की तहरीर के आधार पर अमल गुप्ता, मृदुल गुप्ता पुत्र बिजेंद्र सिंह, अमित शर्मा पुत्र प्रकाशचंद्र शर्मा तथा एक अज्ञात के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट एवं जानलेवा हमला के साथ ही एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना फरिहा पुलिस ने घायल हुए सभासद दानिश अली, विशाल शर्मा, मूलचंद्र, विकास का फिरोजाबाद जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक फरिहा संजीव चौधरी ने कहा कि सभासदों से मारपीट किए जाने के मामले में हिरासत में लिए अमित एवं मृदुल सहित तीन के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की विवेचना सीओ जसराना के द्वारा की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली है यदि मुकदमे की धाराओं के तहत साक्ष्य मिलेंगे तो फिर उसी के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें