फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Oct 2025 06:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर रविवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आर्यन गुप्ता निवासी गली-14, एकतानगर, रसूलपुर, जिसके खिलाफ उसी के इलाके में रहने वाली एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। वह क्षेत्र में मौजूद है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार व उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आर्यन गुप्ता को रेलवे रोड के किनारे गली-2, नीबू वाला बाग के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें