फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दिवाली पर रोडवेज फुल, सवारियां रही परेशान

Sun, 19 Oct 2025 06:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। दिवाली 2025 के मौके पर रविवार, 19 अक्तूबर को रोडवेज बसों में भारी भीड़ रही। घर पहुंचने की जल्दी में लोग जैन मंदिर तिराहे और प्रमुख चौराहों पर बसों का इंतजार करते रहे। पढ़ाई और नौकरी के लिए दूरदराज के लोग अपने घरों को निकले, जिससे बसों में सीट मिलना मुश्किल हो गया। कई यात्रियों को लटककर सफर करना पड़ा। दिल्ली, मथुरा, अलीगढ़, आगरा, शिकोहाबाद, इटावा, कानपुर और लखनऊ से आने वाली सवारियों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

राज्य परिवहन विभाग ने 18 अक्तूबर से छठ पूजा तक बसों के फेरे बढ़ाए थे, लेकिन धनतेरस से बढ़ी भीड़ के कारण व्यवस्था नाकाफी रही। सवारियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। डग्गामार वाहनों ने की मनमानी रोडवेज और ट्रेनों में भीड़ के चलते कई लोग डग्गामार वाहनों से सफर करने को मजबूर हुए। इन वाहनों ने मनमाने किराए वसूलकर यात्रियों की जेब काटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें