फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब पर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को ट्रैक्टर ने रौंदा, हालत गंभीर

विज्ञापन
शिकोहाबाद हादसे में घायल बाइक सवार युवक अस्पताल में उपचार कराते हुए। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। सिंघाड़ा तोड़ने के लिए घर से तालाब पर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायलों को लेकर अस्पताल आए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रेफर कर दिया लेकिन गुस्साए परिजन एंबुलेंस में घायलों को लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस के समझाने के बाद फिरोजाबाद ले गए।
विज्ञापन

नूरपुर आसदवेमई निवासी रंजीत (18) पुत्र रामस्वरूप अपने दोस्त विनय (16) पुत्र बंटू और अंकित (18) पुत्र अमीर सिंह के साथ बाइक पर सोभनपुर के समीप बने तालाब में सिंघाड़ा तोड़ने जा रहे थे। जब उनकी बाइक सोभनपुर के समीप पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को लेकर अस्पताल आए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सरकारी ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद रेफर कर दिया। घायलों को सरकारी एंबुलेस में लेकर परिजन थाना पहुंच गए। एंबुलेंस को थाने पर खड़ा देख पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी की। पुलिस द्वारा परिजनों को समझाया और पहले उपचार की सलाह दी। इसके बाद परिजन घायलों को लेकर फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें