फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने रखा व्रत, भाइयों के माथे पर किया तिलक

विज्ञापन
भाई को तिलक कर मिष्ठान खिलाते हुई बहन। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाई-बहन के परस्पर स्नेह का प्रतीक पर्व भाई दूज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने उपवास रखकर अपने भाइयों के माथे पर तिलक किया। भाई की दीर्घ आयु की कामना ईश्वर से की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार आदि भेंट करके अपना स्नेह जताया। भाई दूज पर तमाम बहनें अपनी ससुराल से भाइयों के घरों पर पहुंचीं और त्योहार की परंपरा का उत्साह से निर्वाह किया। भाई भी अपनी बहनों के घरों पर पहुंचे और तिलक कराया।
विज्ञापन

भाई दूज का पर्व नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के मस्तक पर तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया। भाई दूज पर्व सुबह के समय बाजारों में रौनक बढ़ गई थी। त्योहार पर मुख्य रुप से उपयोग होने वाला गोला दुकानों से गायब हो गया। नगर में सभी मिष्ठान विक्रेताओं के यहां मिष्ठान खरीदने को भारी भीड़ रही। फल से लेकर मिष्ठान की दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा रहा। शाम तक बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाकर गोला भेट किया। बहनों का भाईयों के घर जाने का सिलसिला सुबह से ही शुरु हो गया था। जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें