फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल और रोडवेज बस की टक्कर, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल और रोडवेज बस की टक्कर, आठ घायल
विज्ञापन

- कठफोरी टोल के समीप बुधवार सुबह हुई दुर्घटना
सिरसागंज(फिरोजाबाद)। कठफोरी टोल के समीप बुधवार सुबह स्कूल बस रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में रोडवेज बस में सवार आठ सवारियां घायल हो र्गइं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

मैनपुरी स्थित एक शिक्षण संस्था की बस बुधवार सुबह बच्चों ले जाने के लिए सिरसागंज की तरफ आ रही थी। इसी बीच फिरोजाबाद से इटावा जा रही साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बस स्कूल बस से सामने से टकरा गई। बताया जा रहा है कि स्कूल बस चालक बस को गलत दिशा में चला रहा था। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंच गए। बस में कुल 26 सवारियां थी। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस के अंदर से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। हादसा इतना भीषण था कि स्कूल बस के साथ रोडवेज बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे में मोहर श्री निवासी रसूलपुर, सौरभ, सारांश, निधि, गोविंद, राकेश निवासी शिकोहाबाद, निकलेश, पुष्पा बताए गए हैं। सिरसागंज थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ था। स्कूल बस चालक बस को गलत दिशा में ला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें