फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

कारखाने में मजदूरी करता था मैयामई निवासी अशोक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। घर से मजदूरी के लिए फिरोजाबाद साइकिल से जा रहे युवक को आरौंज की पुलिया के समीप अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही मृतक के परिवार में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मैयामई निवासी अशोक कुमार (40) पुत्र बीरबल फिरोजाबाद में किसी कारखाने में मजदूरी करता था। सुबह तीन बजे घर से साइकिल से निकला। आरौंज की पुलिया के समीप पहुंचते ही पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साइकिल सवार वाहन में फंस गया और लगभग 100 मीटर दूर तक घिसटता हुआ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अशोक की मौत के बाद बच्चे प्रशांत (8) और कुमारी खुशबू (6) के सिर से पिता का साया उठ गया है। पत्नी कृष्णादेवी के कंधों पर अब दो नन्हें बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी आ गई है। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो लोगों की भीड़ जुट गई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि परिजनों के प्रार्थना पत्र पर पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें