फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला मासूम, शहर में डेरा डाले हुए है बाराबंकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं मिला मासूम, शहर में डेरा डाले हुए है बाराबंकी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी द्वारा महिला के एक साल के मासूम को बरामद करने को बाराबंकी पुलिस बृहस्पतिवार को भी शहर में डेरा डाले रही। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि मासूम को बरामद करने के लिए बाराबंकी पुलिस लाइनपार पुलिस के साथ आगरा भी गई थी। लेकिन मासूम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

रामगढ़ क्षेत्र के रहने वाले तासीन के संबंध महिला रुबीना से थे। रुबीना बाराबंकी की रहने वाली थी। महिला को दो बच्चे थे। तासीन से संबंध होने के बाद रुबीना अपने साथ दो बच्चों को ले आई और लाइनपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के समीप रहने लगी थी। चार जून को रुबीना की मौत के बाद तासीन ने उसके एक साल के मासूम को बेच दिया। जबकि रुबीना की बेटी को अपने पास रख लिया। रुबीना के परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने बाराबंकी पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने तासीन को पकड़ लिया। तासीन से पूछताछ कर बच्चे की तलाश शुरु कर दी। बच्चे की तलाश करती हुए बाराबंकी पुलिस बुधवार को फिरोजाबाद पहुंची। बुधवार को पुलिस ने शहर के एक चिकित्सक के साथ आगरा के एक चिकित्सक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इसके बाद भी पुलिस बृहस्पतिवार देर शाम तक बच्चे को बरामद नहीं कर सकी। थानाध्यक्ष लाइनपार शिव कुमार चौहान का कहना है कि पुलिस बच्चे को बरामद करने का प्रयास कर रही है। बाराबंकी पुलिस अभी शहर में ही है। बच्चे का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें