फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में गिरी निर्माणाधीन मैरिज होम की दीवार, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी में गिरी निर्माणाधीन मैरिज होम की दीवार, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

- घायलों की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए आगरा किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में शुक्रवार शाम सात बजे आई आंधी के बीच निर्माणाधीन मैरिज होम की दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने पर सभी को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।
नारखी क्षेत्र के गांव गढ़ी सिधारी निवासी और पूर्व प्रधान जाहर सिंह गांव में मैरिज होम का निर्माण करा रहे हैं। शुक्रवार शाम करीब सात बजे आई तेज आंधी के बीच निर्माणाधीन मैरिज होम की दीवार गिर गई। इसके मलबे में यतेंद्र, जाहर सिंह और उसका पुत्र भूरी सिंह और भीमचंद्र दबकर घायल हो गए। हादसा होते ही काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। यहां चिकित्सक ने यतेंद्र (22) पुत्र सुशील कुमार को मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। पूर्व प्रधान जाहर सिंह, उसका बेटा भूरी सिंह और राजमिस्त्री भीमचंद्र की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। यतेंद्र की मौत की पुष्टि होते ही परिजन में कोहराम मच गया। सूचना पर नारखी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष नारखी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया का कहना है कि तेज आंधी के कारण दीवार गिरी थी। जिसके मलबे में चार लोग दबे थे। एक की मौत उपचार के दौरान हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
टूंडला ओवरब्रिज में तेज बारिश के बाद आई बड़ी दरार
फिरोजाबाद-आगरा लेन बंद, हाईवे किया गया वन-वे, मरम्मत शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश से टूंडला ओवरब्रिज की फिरोजाबाद-आगरा लेन में बड़ी दरार आ गई। सूचना मिलते ही सीओ ट्रैफिक अनिवेश कुमार एवं इंस्पेक्टर टूंडला राजेश पांडेय के साथ ही एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। यहां फिरोजाबाद से आगरा जा रहे वाहनों का रूट डायवर्ट कराकर हाईवे को वन-वे कर दिया। इसी के साथ एनएचएआई की टीम ने मरम्मत का कार्य भी शुरू करा दिया। एनएचएआई की ओर से दो दिन में मरम्मत का कार्य पूर्ण होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें