फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसली, गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक फिसली, गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन

बेटा और देवरानी घायल, बेटी से मिलने जा रही थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना(फिरोजाबाद)। बेटे के साथ बाइक से बेटी की ससुराल जा रही महिला बाइक फिसलने के बाद नीचे गिर गई। इससे उसकी जान चली गई और बेटा-देवरानी घायल हो गए। घटना शनिवार सुबह की है।
विज्ञापन

मैनपुरी थाना क्षेत्र एलाऊ के गांव मंगलपुर निवासी सौरभ (22) पुत्र भजनलाल शनिवार सुबह अपनी मां तारादेवी (65) और चाची गुड्डीदेवी पत्नी मोहनलाल को बाइक से बहन रीता निवासी बलीपुर, थाना फरिहा के घर जाने के लिए निकला। अभी वे लोग जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला बरेली के समीप पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसे बाइक पर पीछे बैठीं तारादेवी और गुड्डी गिर पड़ीं और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। यहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने तारादेवी को मृत घोषित कर दिया। गुड्डी को प्राथमिक उपचार के बाद फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी होते ही भजनलाल के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल आए और गुड्डी देवी को फिरोजाबाद ले गए। वहीं सौरभ को मामूली चोट आईं हैं। प्रभारी निरीक्षक जसराना फतेहबहादुर सिंह का कहना है कि परिजनों के प्रार्थना पत्र पर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें