अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत
अन्य हादसों में चार लोग घायल, पुलिस ने कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मटसेना थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिला मुख्यालय के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं अन्य स्थानों पर हुए हादसों में चार लोग घायल हो गए। पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। यहां उनकी हालत गंभीर होने पर भर्ती कराया गया है।
सोमवार दोपहर करीब एक बजे जिला मुख्यालय के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी शरद कुमार (55) के रुप में की गई। थानाध्यक्ष मटसेना संजुल पांडेय ने बताया कि शरद कुमार बाइक से शिकोहाबाद जा रहे थे। जिला मुख्यालय के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। वहीं अन्य हादसों में उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला न्यू रामगढ़ निवासी प्रवीण (22), मोनू (24), लाइनपार नगला सदासुख निवासी अखिलेश (20) व योगेश (14) घायल हो गए। इनको सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। संवाद