फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव लाभौआ में मंगलवार की शाम मौसी के घर से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंद दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रशांत (18 ) पुत्र राजवीर सिंह निवासी नगला इंची थाना जसराना दोस्त पंकज के साथ बाइक से मौसी के यहां ककरारे गया था। शाम को लौटते समय गांव लाभौआ के समीप सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को रौंद दिया।
बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग गया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद प्रशांत (18) को मृत घोषित कर दिया, जबकि साथी भर्ती है। परिजनों ने बताया कि प्रशांत चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह पिता के साथ खेती में हाथ बंटा कर परिवार का भरण पोषण करने में सहयोग कर रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें