फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी हत्याकांड में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग लगे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
एका (फिरोजाबाद)। एका के कुशवाह नगर स्थित शिवमंदिर के पुजारी विजय दीक्षित की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस को पुजारी का एक युवक से झगड़े का एक वीडियो मिला है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत एका के कुशवाह नगर स्थित शिवमंदिर के पुजारी विजय दीक्षित (45) पुत्र सतीशचंद्र दीक्षित की हत्या रविवार रात हत्या कर दी गई थी। पुजारी के शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान मिले हैं। पुजारी की कोठरी से शराब की बोतल के साथ बोरी में गांजा रखा मिला था। पुलिस ने पुजारी के पास आने वाले एक युवक छोटा को हिरासत में लिया है।
युवक से पुलिस गहनता से पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस को एक वीडियो हाथ लगा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो वीडियो में पुजारी का युवक से झगड़ा हो रहा है। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि पुजारी हत्याकांड में कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। उसके आधार पर हत्यारों तक पहुंचने के लिए टीमें जुटी हैं। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें