शिकोहाबाद हादसे में घायल अस्पताल में उपचार कराते हुए।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद )। फिरोजाबाद से मैनपुरी हाट बाजार में फड़ लगाने जा रहे दुकानदारों व सामान से भरा एक लोडर वाहन बृहस्पतिवार को अनियंत्रित होकर मांढ़ई के पास पलट गया। इसमें एक की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में नगला कोठी निवासी जमील अमहद (40) पुत्र भूले खां अपने सात साथियों के साथ बृहस्पतिवार को लोडर वाहन में सामान भरकर मैनपुरी में लगने वाली हाट में दुकान लगाने जा रहे थे। गांव माढ़ई के पास लोडर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वाहन में बैठे फड़ दुकानदारों में चीख-पुकार मच गई। इसमें जमील ने मौके पर ही दत जोड़ दिया। अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी लगते ही आसपास के ग्रामीण व राहगीर इकट्ठे हो गए। उन्होंने शिकोहाबाद-मैनपुरी रोड पर जाम लगाकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर ले गए। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि सात घायल हैं।
ये हुए घायल
मोहम्मद यामीन (30) पुत्री सलीम, कल्लू (25) पुत्र जफरुर्दीन, मोहम्मद सैफ (22) पुत्र मोहम्मद अतीक, शुहेब (25) पुत्र शरीफ अहमद, राशिद अली (22) पुत्र जमील अहमद, मोहम्मद बसीम (15) और आरिफ (20) पुत्र कफील निवासी नगला कोठी थाना रामगढ़ हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को फिरोजाबाद रेफर कर दिया।