फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एक्सप्रेस वे- अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। लखनऊ से हिमाचल प्रदेश जा रहे दंपती की कार लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सिरसागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। जानकारी पर पहुंचे यूपीडा एंबुलेंस कर्मचारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी अमित कुमार (29) पुत्र कश्मीर सिंह अपनी पत्नी प्रिया देवी (27) और बच्चों अर्पिता (3) और पुत्र आर्यवीर (1) के साथ कार में सवार होकर लखनऊ से हिमाचल प्रदेश लौट रहे थे।
विज्ञापन

सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत 71 किलोमीटर के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार सवार अमित कुमार, प्रिया देवी और दोनों बच्चे अर्पिता और पुत्र आर्यवीर घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर हाईवे पेट्रोलिंग कार मौके पर पहुंच गई और घायलों को यूपीडा एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय भेजा। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि नींद का झोंका आने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। हादसे में कार सवारों को हल्की चोटें आईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें