फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने देररात्रि चौराहों पर कराई सघन चेकिंग

विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान शनिवार देर रात्रि को सुभाष तिराहा स्थित हाईवे पर बैरिकेडिंग कराती पुलिस - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने शनिवार देररात सुभाष तिराहा सहित कई स्थानों पर खुद सघन चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति भी जागरूक किया। इस दौरान एसपी सिटी सहित शहर के कई थानों का फोर्स था। एसएसपी सचिंद्र पटेल शनिवार देरशाम सुभाष तिराहे पहुंचे। उन्होंने सुभाष तिराहे पर हाईवे के साथ सर्विस रोड पर आने जाने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान उन्होंने कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया। हेलमेट एवं मास्क लगाकर चलने वालों के वाहनों पर एसएसपी ने स्टीकर लगवाए। बिना मास्क एवं हेलमेट चलने वाले लोगों के चालान किए गए। एसएसपी ने सुभाष तिराहा के साथ ही सदर बाजार का निरीक्षण किया। इसके साथ रसुलपुर थाने एवं आसफाबाद पर चेकिंग की। इस दौरान एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह, एसओ थाना उत्तर नीरज मिश्रा, रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया, एसएचओ दक्षिण प्रमोद मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें