फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू से भरा ट्रैक्टर दीवाल पर चढ़ा, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बस स्टैंड के समीप स्थित श्यामसखा मार्केट के पीछे गोविंद शर्मा के मकान की बगल में नये मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके लिये बालू भरा ट्रैक्टर लेकर चालक मार्केट में आया। चालक मोहित ट्रैक्टर को पीछे कर रहा था, तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होते हुये पिछले दो पैरों पर दीवार के सहारे खड़ा हो गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि दीवार मजबूत होने के कारण पलटी नहीं। घटना के दौरान चालक सीट पर बैठा हुआ था। चालक को फंसा देख आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई नहीं था, अन्यथा हादसा हो सकता था। इसके बाद ट्रैक्टर को क्रेन मंगवाकर सीधा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें