फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत खाकर लौट रहे बाइक सवारों की सडक हादसे में मौत

विज्ञापन
सनोज -(फाइल फोटो ) - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/फरिहा। फरिहा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए पड़ोस के गांव में दावत खाकर घर लौट दो युवकों की बाइक अंधेरे के कारण ऊंट बग्गी से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गश्त के दौरान मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना फरिहा के गांव केशपुरा निवासी सत्यपाल (30) पुत्र महेंद्र सिंह गांव के ही एक अन्य युवक सोनी (28) पुत्र भजनलाल के साथ नगला अखई में आयोजित कार्यक्रम में दावत खाना खाने गया था। दावत खाकर लौटते समय रात करीब डेढ़ बजे उनकी बाइक अंधेरे के कारण सामने से आ रही ऊंट बुग्गी से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इधर, हादसे के बाद चालक बुग्गी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गश्त के दौरान मौके पर पहुंची फरिहा पुलिस ने दोनों को पड़ा देखकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों सहित परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

मौके पर क्षतिग्रस्त अवस्था में एक बुग्गी खड़ी थी। थाना प्रभारी फरिहा सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात बुग्गी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें