फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एंबुलेंस चलते ट्रक में घुसी, चालक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार से जा रही निजी एंबुलेंस थाना मटसेना क्षेत्र में आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। इससे एंबुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस की रफ्तार इतनी तेज थी कि आधी गाड़ी अंदर तक घुस गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत सेक्टर 27 निवासी लक्की (34) पुत्र बलवीर सिंह प्राइवेट एंबुलेंस चलाते हैं। वह हरियाणा से एक मरीज को छोड़ने लखनऊ गए थे। वहां से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से होकर वापस लौटते समय थाना मटसेना क्षेत्र में माइलस्टोन 46 के पास आगे जा रहे ट्रक में घुस गई।
इससे चालक लक्की की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मटसेना राजेश कुमार ने बताया कि एंबुलेंस की रफ्तार बहुत तेज थी। चलते हुए ट्रक में घुसने के कारण आधी गाड़ी (एंबुलेंस) क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि गाड़ी में चालक के अलावा कोई और नहीं था।
विज्ञापन

अन्यथा बड़ा हादसा होने की संभावना थी। उन्होंने कहा एंबुलेंस की रफ्तार सौ से 120 होने की आशंका है। चालक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें