फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/सिरसागंज। थाना सिरसागंज के ग्राम चंदपुरा के समीप हाईवे क्रास कर रही महिला बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार मे कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना सिरसागंज के चंदपुरा निवासी संगीता देवी (32) पत्नी मोहनलाल सोमवार देर शाम घर से किसी काम से गई थी। लौटते समय हाईवे क्रास करते समय तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने संगीता देवी में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। लोगाें ने बाइक सवार को पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने घायल संगीता को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। संगीता देवी की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी होते ही थाना पुलिस अस्पताल में आई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें