फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लड़ेगी आयुष मंत्रालय की ये चार दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने चार दवाओं की किट तैयार कराई है। माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमित मरीज के इलाज के लिए ये दवाएं कारगर हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसायटी को कोरोना संक्रमितों का इलाज करने एवं कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इन दवाओं का प्रयोग करने का निर्देश दिया है। इसे ध्यान में रखते हुए आयुष मिशन विभाग के निदेशक आयुर्वेद ने जिले को दवा मुहैया कराई हैं।
यह दवाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। दवाओं के सेवन से बुखार, गले में खराश, सांस लेने की परेशानी दूर हो जाती है। सीएमओ डा. नीता कुलश्रेष्ठ ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों को आयुर्वेद दवाएं भी दी जाएंगी। एक किट में चार दवा उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

ये है चार दवाएं-
- आयुष 64 टेबलेट
- अगस्त्य हरीतकी अवलेह
- अणु तेल
- संशमनी वटी
आयुष 64 टैबलेट व संशमनी वटी सभीप्रकार के बुखार को जड़ से समाप्त कर देता है। संशमनी वटी वायरस संक्रमण को खत्म करने की कारगर दवा है। अगस्त्य हरीतकी अवलेह से टीबी, अस्थमा, बुखार आदि की तकलीफ दूर होती है। अणु तेल की एक-एक बूंद दोनों नासिका में ड़ालने से बंद नाक, गले में संक्रमण व आंखों की समस्या से निजात मिलती है। इसलिए कोरोना संक्रमित तेजी से ठीक हो जाता है।
विज्ञापन

-डा. प्रशांत अग्रवाल - आयुर्वेदिक चिकित्सक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें