फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरगढ़। नगला भकार और नगला हरी सिंह के बीच बहने वाले रजबहा में नहाते समय एक युवक डूब गया। चीखपुकार पर ग्रामीणों ने युवक को रजबहा से बाहर निकला और आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर फरिहा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

थाना मटसेना क्षेत्र के गांव आकलाबाद हसनपुर निवासी अमन कुमार अपने दोस्तों के साथ नगला भकार और नगला हरी सिंह के बीच से गुजर रहे रजबहा में रविवार को नहाने गया था। रजबहा में नहाते समय अचानक वह डूबने लगा। अमन को डूबता देखकर उसके साथियों ने शोर मचा दिया।
चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए और रजबहा से अमन को बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर साथी अमन को आनन-फानन सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर अमन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष फरिहा संजीव कुमार चौधरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें