शिकोहाबाद। जनपद इटावा के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी गांव दतावली निवासी धर्मेश कुमार गत 11 नवंबर को अपने दादा मुंशीलाल से मिलने उनके गांव नगला हरि सिंह थाना नगला खंगर आया था। उसके साथ उसकी पत्नी कृष्णा देवी एवं बेटी आकांक्षा यादव भी आए हुए थे।
आरोप है कि पीड़ित अपने दादा से बातचीत कर रहा था। उसी समय पड़ोस में रहने वाला चचेरा भाई सेलम सिंह वहां आ गया। उससे जमीन के बंटवारे पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते आरोपी एवं उसके बेटों हरवीर सिंह एवं जगवीर सिंह ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।