फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बहन के घर आया युवक नहर में कूदा, उपचार के दौरान मौत

Wed, 20 May 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
-घरेलू विवाद से परेशान होकर नगला प्रभु आया था युवक
विज्ञापन


-पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद । घरेलू विवाद से परेशान होकर बहन के घर आए युवक ने छीछामई नहर पुल से नहर में छलांग लगा दी। गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


नगला प्रभु निवासी मीनेश ने थाना शिकोहाबाद पुलिस को सूचना दी कि उसका साला संदीप (35) निवासी आशा पोखर थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी, छीछामई नहर पुल के पास नहर में डूब गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नहर से बाहर निकलवाकर संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजा। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के बहनोई मीनेश कुमार ने बताया कि संदीप मजदूरी करता था और सोमवार को ही उनके घर आया था। उसने बताया था कि घरेलू खर्चों को लेकर उसका घर में विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मैनपुरी से फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि युवक शादीशुदा था। वह अपने जीजा के यहां नगला प्रभु में आया था। उसने पारिवारिक विवाद के बाद नहर में छलांग लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें