फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 2.15 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 19 Nov 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के सदर बाजार घंटाघर निवासी एक युवक ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 2.15 लाख की ठगी का शिकार हो गया है। थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित आकाश जैन ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उन्हें इंडी मनी मार्केटिंग ट्रेडिंग नामक एप्लीकेशन से जुड़े एक ग्रुप ने व्हाट्सएप मैसेंजर पर जोड़ा था। इसके बाद इशा अरोड़ा के नाम से फोन आया और उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए खाता खुलवाया। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने ट्रेडिंग शुरू करने के लिए कर्नाटक स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के एक खाते में पहले 1 लाख रुपये जमा किए थे। यह कंपनी कथित तौर पर ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करती थी। जुलाई से अगस्त 2025 के बीच पीड़ित का विभिन्न लोगों से संपर्क होता रहा और उन्हें यह दिखाया गया कि उनके निवेश पर मुनाफा हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि उनका निवेश बढ़कर 2.15 लाख हो गया था, लेकिन जब उन्होंने अपनी रकम वापस निकालने की कोशिश की, तो उनके खाते से पैसा नहीं निकल पाया। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी के इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और साइबर ठगी के इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें