फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पंचकल्याणक महोत्सव में पांडुकशिला पर किया भगवान का अभिषेक

Wed, 19 Nov 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पंचकल्याणक महोत्सव में आदिकुमार अपने मित्रों के साथ खेलते हुए । स्त्रोत: मंदिर कमेटी - फोटो : पंचकल्याणक महोत्सव में आदिकुमार अपने मित्रों के साथ खेलते हुए । स्त्रोत: मंदिर कमेटी
विज्ञापन
रोजाबाद। श्री छदामीलाल जिनालय में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में तीसरे दिन भगवान आदिनाथ के नाट्य रूपांतरण ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। महोत्सव में सुबह पीतवस्त्र और स्वर्ण मुकुट धारण किए इंद्र स्वरूप जिनभक्तों ने आलोक जैन शास्त्री के मंत्रोच्चारण के साथ पांडुकशिला पर विराजमान भगवान आदिनाथ का जिनाभिषेक और शांतिधारा की। विशेष पूजा-अर्चना के बाद आदिनाथ विधान भी संपन्न हुआ।
विज्ञापन

आचार्य वसुनंदी ने कहा कि पंचकल्याणक में आज तप कल्याणक का दिन है। उन्होंने बताया कि आदिनाथ वर्तमान काल के प्रथम तीर्थंकर हैं, जिनका उल्लेख ऋग्वेद और अथर्ववेद में मिलता है। उन्होंने विवाह-व्यवस्था की स्थापना की और समाज को असि, मसि, कृषि, विद्या, शिल्प और वाणिज्य की दिशा दिखाई।
नाट्य रूपांतरण में मंच कलाकार अजय जैन ने आदिकुमार के जन्म, राज्य में बाललीला, विवाह और आगे चलकर भरत चक्रवर्ती के जन्म जैसे प्रसंगों को प्रस्तुत किया। इस दौरान मनोज जैन शास्त्री, देवेंद्र कुमार जैन, विमलेश जैन, मनीष जैन, आयुष जैन, सुरेंद्र जैन, सुभाष जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें