टूंडला। रेलवे स्टेशन से सुभाष चौराहे जा रहे व्यक्ति की ऑटो में सवार बदमाश ने जेब से पर्स चोरी कर लिया। पर्स चोरी का पता होते ही उसने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
थाना जसराना क्षेत्र के कटैना हर्षा निवासी वेदप्रकाश शनिवार को दिल्ली से टूंडला रेलवे स्टेशन आए थे। जहां से वह ऑटो में बैठकर सुभाष चौराहा जा रहे थे। ऑटो में सवार युवक ने उनकी जेब से पर्स चोरी कर लिया, जिसमें नौ हजार रुपये थे। उन्होंने पर्स चोरी होने का पता लगते ही रेहान निवासी गिरडा, अररिया, बिहार को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह के अनुसार घटना को लेकर आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। संवाद