फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क हादसे में घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत

Fri, 13 Mar 2026 06:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में हाईवे पार करते समय रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुए युवक पंकज (35) की आगरा के एसएन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मूल रूप से नगला तुरकिया निवासी पंकज दिल्ली की एक कंपनी में काम करता था और होली का त्योहार मनाने गांव आया था। 8 मार्च को स्टार होटल के पास शिकोहाबाद की तरफ से आ रही अनियंत्रित बस ने उसे टक्कर मार दी थी, जिसके बाद चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में पंकज को पहले ट्रामा सेंटर और फिर आगरा रेफर किया गया था, जहां बृहस्पतिवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें