फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पारिवारिक कलह में महिला ने लगाया फंदा, मौत

Fri, 13 Mar 2026 06:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
थाना लाइनपार के नगला आशा की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार अंतर्गत नगला आशा में शुक्रवार को पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर 35 वर्षीय विमलेश ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, विमलेश का अपने पति धर्मेंद्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने छत पर जाकर चुन्नी का फंदा लगा लिया। काफी देर तक वापस न आने पर जब परिजनों ने देखा, तो वह फंदे पर लटकी मिली। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना मटसैना के गांव किशनदासपुरा से मायका पक्ष के लोग भी पहुंच गए, हालांकि किसी भी पक्ष ने कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजन के सुपुर्द कर दिया। इस दुखद घटना से विमलेश के एक बेटे और एक बेटी के सिर से मां का साया उठ गया है। थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्या ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गृह कलह का है और शव का पोस्टमार्टम कराकर आवश्यक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें