फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दवा लेकर लौट रही महिला को कंटेनर ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 22 Mar 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतका शीलेष का फाइल फोटो। परिजन स्रोत
विज्ञापन
मक्खनपुर। थाना क्षेत्र में शनिवार रात को दवा लेकर घर लौट रही एक महिला को तेज रफ्तार बालू से भरे कंटेनर ने रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब आधा घंटे तक जाम लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव नगला मान सिंह रूपसपुर थाना मक्खनपुर निवासी शीलेश देवी (22) शनिवार को अपने पति देवेंद्र यादव के साथ मक्खनपुर दवा लेने आई थीं। चिकित्सक के क्लीनिक से दवा लेकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। गांव अदमपुर के पास देवेंद्र यादव बाइक से सड़क पार कर चुके थे। इसी दौरान शीलेश देवी बाइक से उतरकर पैदल सड़क पार कर रही थीं, तभी शिकोहाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बालू से भरे कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजन के अनुसार, हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। मृतका अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष चमन शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें