फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एसएसपी कार्यालय के बाहर महिला ने खुद पर उड़ेला ज्वलनशील पदार्थ

Sun, 15 Feb 2026 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतकि  - फोटो : सांकेतकि
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर थाना क्षेत्र के कोटला मोहल्ला की एक महिला ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय के बाहर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल लिया। महिला पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़कर बचाया। महिला थाने ले जाया गया।
विज्ञापन


महिला ने पूछताछ में बताया कि पति के सिरसागंज की एक महिला के साथ अनैतिक संबंध हैं। उस महिला से रिश्ता रखने के कारण पति ने संबंध बनाते हुए चुपके से वीडियो बना लिया। इसके आधार पर अब ब्लैकमेल करता है। वायरल कर रिश्ता तोड़ने की धमकी देता है। देवर ने सितंबर और दिसंबर माह में दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत सास, ससुर और ननद से की गई तो वह भी मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे।
इस मामले में थाना उत्तर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मगर, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। सीओ प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। महिला सुरक्षित है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म की धारा में कोर्ट में रिमांड के कोर्ट में कागजात प्रस्तुत कर उसकी न्यायिक हिरासत की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें