सिरसागंज। अगर न्याय नहीं मिला तो आंदोलन होगा इस चेतावनी के साथ भारतीय किसान यूनियन भानु के मुख्य सचिव योगेश यादव ने 16 फरवरी से थाना सिरसागंज के घेराव और अनिश्चितकालीन धरने देने निर्णय लिया है।
योगेश यादव ने 3 फरवरी को लूट जैसी गंभीर घटना में सिरसागंज स्थानीय पुलिस घटना की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही नही होने पर किसान यूनियन के मुख्य सचिव और शिकायतकर्ता योगेश यादव का कहना है कि घटना में कार्यवाही नही करना अपराधियों को संरक्षण देना है। योगेश यादव ने कहा कि 16 फरवरी को हम भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों के साथ थाना सिरसागंज का घेराव करेंगे और कार्रवाई न होने पर आंदोलन को जारी रखेंगे।