एका के पैढ़त स्थित जाखई महाराज के मेला में लगी भक्तों की कतार। संवाद
- फोटो : एका के पैढ़त स्थित जाखई महाराज के मेला में लगी भक्तों की कतार। संवाद
एका। पैढ़त में जखई महाराज के मेले में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। एटा, मैनपुरी, कन्नौज और कानपुर सहित पूर्वांचल के कई जिलों से आए भक्तों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और बच्चों के मुंडन संस्कार कराए। शनिवार की रात से ही शुरू हुए दर्शनों का सिलसिला रविवार दोपहर तक जारी रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया, जिससे श्रद्धालुओं को पैदल ही मंदिर तक जाना पड़ा।
मेले की सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ पीएसी बल तैनात रहा और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। सीओ जसराना प्रेमशंकर पांडेय और थाना प्रभारी संजुल पांडेय ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दर्शनार्थियों ने जखई महाराज के दोनों मंदिरों में माथा टेकने के बाद प्रसाद चढ़ाया और परिसर में ही भोजन ग्रहण किया। बच्चों ने मेले में अपनी पसंद के खिलौनों और सामान की खरीदारी का आनंद लिया। संवाद