जखई मेले के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : जखई मेले के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
एका। कस्ब क्षेत्र के गांव पेड़त में आयोजित जखई महाराज के ऐतिहासिक मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम जात के अवसर पर शनिवार रात 10 बजे से ही दर्शनार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। लोगों ने जखई महाराज के दर्शन किए। दूर-दराज से लोग आए।
3 जनवरी से इस मेले की शुुरुआत हुई थी। रविवार को मेले में भारी भीड़ देखने को मिली। पूर्वांचल के साथ-साथ एटा, इटावा, कन्नौज, प्रयागराज सहित अन्य जिलों व राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने जखई महाराज के दर्शन कर सुख-शांति और मनोकामना मांगी। भक्तों ने पहले बड़े मंदिर में दर्शन किए। फिर छोटे मंदिर में पहुंचते हैं। थानाध्यक्ष संजुल पांडे पुलिस बल के साथ पूरी रात मंदिर परिसर में बड़े मंदिर से छोटे मंदिर तक लगातार गश्त करते रहे।