एक्सप्रेस-वे पर घटना के बाद मौजूद क्षतिग्रस्त वाहन। सोर्स यूपीडा
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। एक्सप्रेसवे पर साइड में खड़े कैंटर में पीछे से एक अन्य कैंटर ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। टक्कर मारने वाली गाड़ी का चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने दोनों ही क्षतिग्रस्त गाड़ियों को एक्सप्रेसवे से हटवाया है।
बुधवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कैंटर थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत किमी संख्या 48.800 के समीप साइड में रुका हुआ था। इस गाड़ी को चालक ऋतिक निवासी ए-ब्लॉक गली नंबर 14, मकान संख्या 444, अमर कॉलोनी दिल्ली चला रहा था। एक्सप्रेस-वे पर साइड में खड़ी इस गाड़ी में पीछे से तेजगति से आए एक अन्य कैंटर ने टक्कर मार दी। जिसको चालक सोनू निवासी टिहरी आजमगढ़ चला रहा था। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। टक्कर मारने के बाद चालक सोनू मौके से भाग निकला। जबकि हेल्पर सोनू निवासी भोरापुरा थाना गंभीरपुर आजमगढ़ वहीं मौके पर मौजूद था। नसीरपुर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटवाया है। इंस्पेक्टर नसीरपुर का कहना है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। कोई तहरीर नहीं आई है।