फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छत से फिसलकर नीचे गिरे शिक्षक की चली गई जान

Fri, 20 Jun 2025 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। घर की छत से बारिश का पानी निकाल रहे शिक्षक का पैर फिसल गया। छत से नीचे गिरने से उनकी मृत्यु हो गई। वह नगला झाल स्थित विद्यालय में अध्यापक के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


मोहल्ला कटरा मीरा गोकुलधाम कॉलोनी निवासी योगेन्द्र सिंह (40) नगला झाल के सरकारी विद्यालय में अध्यापक के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार को वह घर की छत से बारिश का पानी निकालने के लिए चढ़े थे। छत से पानी निकालने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए। छत से नीचे गिरने के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजन ने खून से लथपथ देखा तो उन्हें तत्काल ही शिकोहाबाद संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई अखिलेश ने बताया कि वह मूल रूप से जसराना थाना क्षेत्र के गांव पलिया खुर्द पोस्ट मुस्तफाबाद के रहने वाले हैं। इस घटना के बाद मृतक की मां समेत पत्नी एवं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर ने बताया कि छत से गिरने से शिक्षक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें