फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बैनामा कराने आए रिटायर्ड फौजी का 7.85 लाख रुपये से भरा बैग चोरी

Sun, 22 Jun 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सदर तहसील में जमीन का बैनामा कराने के लिए आए एक रिटायर्ड फौजी का रुपयों और दस्तावेज से भरा बैग चोरी हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी बैग का कोई पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की है। दिनदहाड़े तहसील परिसर से चोरी हो जाना सुरक्षा पर प्रश्न खड़े कर रही हैं। जबकि तहसील परिसर में सीओ सिटी के साथ सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम का कार्यालय भी है।
विज्ञापन

थाना मटसेना के सौराम गढ़ी निवासी रिटायर्ड फौजी मुन्नालाल 20 जून को खेत का बैनामा कराने को सदर तहसील पहुंचे थे। वह सीधे अपने अधिवक्ता सीट नंबर 40 पर जाकर बैठ गए। शोकावकाश हो जाने के कारण अधिवक्ता द्वारा दूसरे दिन बैनामा कराने के लिए आने की बात कह दी थी। पीड़ित का कहना है कि उसने अधिवक्ता की सीट पर अपना रुपयों से भरा पिट्ठू बैग भी रख दिया था। जैसे ही वह घर जाने को हुए तो बैग वहां से चोरी हो गया था। पीड़ित मुन्नालाल ने बताया कि बैग में 7.85 लाख रुपयों के अलावा बैक की पासबुक, एटीएम और अन्य दस्तावेज थे। दिनदहाड़े तहसील परिसर से चोरी की घटना से सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना दक्षिण पुलिस के अलावा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जा रही है।

पीड़ित का आरोप, चोरी की रकम मुकदमे नहीं की अंकित
पीड़ित मुन्नालाल ने बताया कि बैनामा कराने के दौरान अधिवक्ता की सीट से उनका रुपयों से भरा बैग 20 जून को चोरी हुआ था। लेकिन थाना दक्षिण पुलिस द्वारा दर्ज रिपोर्ट में चोरी हुई रकम 7.85 लाख रुपये अंकित नहीं किया हैं। पीडि़त का कहना है कि तहरीर में उसने धनराशि का जिक्र किया था। इससे साफ साबित होता है कि पुलिस ने मामले में को ठंडे बस्ते में डालने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें