फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की आमद मरहबा...

Mon, 12 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला (ब्यूराे)। फीराेजाबाद
विज्ञापन
बारावफात के जुलूस में हजाराें लाेग श्‍ााम‌िल हुए। - फोटो : अमर उजाला (ब्‍यूूराे) फीराेजाबाद।
विज्ञापन
 सरकार की आमद मरहबा और हुजूर की आमद मरहबा...जैसे नारों के साथ सुहागनगरी में सोमवार को ईद मिलाद उन नबी का जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

बाईपास रोड स्थित दारुल उलूम रजविया मुस्तफिया से जुलूस ए मुहम्मदी का आगाज हुआ। जगह-जगह उलमा ए किराम का माला, पगड़ी पहनाकर इस्तकबाल किया। जुलूस सुबह आठ बजे हाफिज कारी मोहम्मद रफीउद्दीन की सदारत में हरी झंडी दिखाने के साथ शुरू हुआ। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे। जुलूस जाटवपुरी चौराहा, नगला बरी चौराहा, शीतल खां रोड, चौकी गेट से शीशग्रान, हुसैनी चौराहा, छतरी वाला कुंआ, इमाम बाड़ा चौराहा से सदर बाजार में प्रवेश किया। दक्षिण क्षेत्र के हिस्सों से निकलने वाले जुलूस भी इसमें शामिल हुए। जुलूस सदर बाजार, नाले की पुलिया, नालबंद चौराहा से होते हुए हाजीपुरा, जाटवपुरी व अशरफ गंज होते हुए दोपहर के बाद बाईपास रोड स्थित रजविया मुस्तफिया पर जाकर ही समाप्त हुआ। लोगों ने शरबत, पानी, चाय, मिष्ठान आदि तकसीम किया गया। जुलूस के समापन पर मौलाना इरफान रजा मिस्वाही ने हुजूर-ए-पाक की जीवनी पर प्रकाश डाला। मौलाना तनवीर उल कादरी ने नबी-ए-करीम की सुन्नत पर चलने की अपील की। मौलाना असलम नूरी, मौलाना फारुख, मौलाना अता उल मुस्तफा, मौलाना शाह आलम, मौलाना शाहिद, मौलाना इकबाल ने खिताब फरमाया। मौलाना मुजफ्फर बरकाती ने सभी उलमा-ए-किराम को पकड़ी बांधा, तो सीओ सिटी ओमकार सिंह, बसपा नेता खालिद नसीर का स्वागत भी किया। संचालन अरशद खान रजवी ने किया। शहर काजी शाहनियाज अली, मौलाना नवेद, मौलाना सादिक, मौलाना जाबिर, हाफिज जीशान, हाफिज कलाम, हाफिज आदिल, हाफिज जाबिर, हाफिज खैरउद्दीन, हाफिज मुजफ्फर, हाफिज वसीम, मुंशी हामिद अली आदि मौजूद रहे।

खाकसारों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान खाकसार जुलूस की सुरक्षा की कमान संभाली। हनीफ खाकसार, जहीर खाकसार के नेतृत्व में खाकसारों की टीम ने भीड़ को नियंत्रित किया। हुसैनी चौराहे के समीप बुजुर्ग खाकसार कलीमउद्दीन को सलामी पेश की गई। युवा खाकसारों की कमान इब्राहिम खाकसार ने संभाली थी।
विज्ञापन


सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत
जुलूस ए मुहम्मदी का मुजाहिद अमन कमेटी के पदाधिकारी ने इस्तकबाल किया। हुसैनी चौराहे के समीप ही कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम, डा. क्षेत्रपाल गुप्ता, हाजी अनवार, इरशाद वारसी,संजय गुप्ता, मनोज शर्मा, जमील हीरे के साथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, इकबालउद्दीन एडवोकेट आसिफ नसीर भी मौजूद थे।
विज्ञापन


जाटवपुरी चौराहा रहा जाम
जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान जाटवपुरी चौराहे पर सोमवार को पूरे दिन जाम के हालात रहे। इसके कारण पुलिस एवं प्रशासन को वीआईपी को निकालने में काफी दिक्कत का ही सामना करना पड़ा। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव व सीओ सिटी ओमकार सिंह के साथ शहर के सभी थानों का पुलिस फोर्स मुस्तैद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें