टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे रेलयात्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराे फीराेजाबाद
कोहरे का लगातार असर ट्रेनों पर भारी पड़ रहा है। कोहरे के चलते सोमवार को भी ट्रेनें घंटों देरी से चल रहीं थीं। ट्रेनों के बिगड़े शिड्यूल से यात्री बेहाल हैं। 30 घंटों से भी अधिक देरी से चलने वाली 12 ट्रेनों को रेल प्रशासन ने रद कर दिया। ट्रेनों के देरी से चलने एवं रद रहने से यात्री परेशान रहे।
कोहरे ने ट्रेनों पर ऐसी लगाम लगायी है कि ट्रेनें रैंग-रैंगकर चलने पर मजबूर हो गयीं हैं। रेल प्रशासन ने कोहरे में ट्रेनों को सुरक्षित चलाने के लिए उन्हें ऑटोमैटिक प्रणाली होने के बावजूद मैनुअल चलाया जा रहा है। इससे ट्रेनें और भी लेट हो रहीं हैं। कोहरे के दौरान रेल चालकों को फॉग स्पीड में 30 से 60 किमी प्रतिघंटे से ट्रेनों को चलाने के लिए निर्देश दिए गये हैं। बावजूद इसके रेल चालक रेड सिग्नल क्रॉस कर रहे हैं। ऐसे में रेल प्रशासन भारी सतर्कता बरत रहा है।
ट्रेनों लेट-लतीफी ऐसी है कि पांच से 35 घंटे तक ट्रेनें लेट चल रहीं हैं। दिल्ली से कानपुर व लखनऊ जैसी कम दूरी की ट्रेनें भी घंटों लेट चल रहीं हैं। ट्रेनों के लेट चलने से रेलयात्री कड़ाके की इस ठंड में परेशान है। ट्रेनों में बैठे यात्री परेशान तो हैं ही साथ ही आर्थिक रूप से भी परेशान हो चले हैं। उन्हें खाने पीने के लिए भी सोचना पड़ रहा है। घंटों लेट चल रहीं 12 ट्रेनों को रेल प्रशासन ने रद कर दिया। इसके चलते स्टेशन पर रेल यात्री खासे परेशान रहे।
अप लाइन की रद ट्रेनें-
इंटरसिटी एक्सप्रेस, महाबोधि ए€क्सप्रेस, गोमती एक्स€प्रेस, बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस, तूफान मेल, ऊंचाहार ए€क्सप्रेस
डाउन लाइन रद ट्रेनें-
इंटरसिटी एक्सप्रेस, कालका मेल, गोमती ए€क्सप्रेस, शिवगंगा एक्स€प्रेस, लिंक एक्स€प्रेस, संगम ए€क्सप्रेस को रद्द कर दिया गया।