फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खड़े कैंटर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Fri, 04 Apr 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
आग लगने के पूरी तरह खाक हुआ कैंटर।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में रानी नगर नाले के पास खड़े एक कैंटर में बृहस्पतिवार रात 12 बजे आग लग गई और देखते ही देखते जलने लगा। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। लपटें उठती देख आसपास के लोग दहशत में आ गए। मोहल्ले के लोगों ने पानी और रेत डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने तेजी से फैलकर पूरे कैंटर को चपेट में लिया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

द्वारिकापुरी निवासी हरदयाल का कैंटर बृहस्पतिवार रात रानी नगर नाले के पास खड़ा था। रात 12 कैंटर जलने लगा तो चालक रामकुमार निवासी महादेव नगर गली नंबर आठ ने कूदकर जान बचाई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना उत्तर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची। तब जाकर 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब कैंटर जल चुका था। आसपास के लोगों ने पानी व रेता डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि चालक से पूछताछ में पता चला है कि उसने मच्छरों से बचने के लिए केबिन में अगरबत्ती लगाई थी जिसकी वजह से गाड़ी में आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें