फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिना पंजीकरण के दौड़ रहे 25 ई-रिक्शा जब्त, 22 के चालान

Fri, 04 Apr 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
ई-रिक्शा सीज कराते एआरटीओ सुरेश यादव व पीटीओ प्रवीन वाजपेई। - फोटो : ई-रिक्शा सीज कराते एआरटीओ सुरेश यादव व पीटीओ प्रवीन वाजपेई।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शासन के निर्देश पर बिना पंजीकरण के दौड़ रहे ई-रिक्शाओं के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। शुक्रवार को उप संभागीय परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान टीम ने 25 ई-रिक्शा सीज किए हैं। जबकि 22 के चालान किए है। कई ई-रिक्शा ऐसे थे जिन्हें नाबालिग दौड़ा रहे थे। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

अवैध रूप से संचालित हो रहे ई-रिक्शा संचालकों के विरुद्ध एक अप्रैल से परिवहन विभाग ने अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को बिना दस्तावेज एवं बिना लाइसेंस संचालित हो रहे 25 ई-रिक्शा को सीज किया गया। साथ ही 22 का चालान काटा गया। अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा।
एआरटीओ सुरेशचंद्र यादव ने यात्रीकर अधिकारी प्रवीण बाजपेई के साथ आसफाबाद, रसूलपुर, जाटवपुरी, नगला बरी, जैन मंदिर चौराहे व शिकोहााद पर अभियान चलाया था। कई चालक तो चेकिंग देखकर पहले ही रास्ते बदलकर ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने कई बार इन पर लगाम लगाने की कोशिश की लेकिन सख्ती होने पर दो-चार दिन समस्या से निजात मिलने के बाद व्यवस्था पुराने ढर्रे पर लौट आती है। बाजार में ई-रिक्शा संचालक कहीं पर भी रोक कर खड़े हो जाते हैं। इससे जाम लग जाता है।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने एवं सड़क हादसों में कमी लाने के लिए परिवहन आयुक्त के निर्देश पर एक अप्रैल से अभियान शुरू हो गया। अभियान के दौरान नियम विरुद्ध संचालन मिलने, नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाने, बिना लाइसेंस एवं बिना पंजीकरण के संचालन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें