मां पीताम्बरा महामृत्युंजय महायज्ञ समिति के तत्वावधान में निकाली वेद भगवान की पालकीयात्रा में श
फिरोजाबाद। मां पीतांबरा महामृत्युंजय महायज्ञ समिति चंद्रनगर के तत्वावधान में शुक्रवार को पूज्य महाराज के सानिध्य में मां राज राजेश्वरी कैलादेवी भवन से भव्य पालकी यात्रा निकाली गई।
इसमें विधायक मनीष असीजा,महापौर कामिनी राठौर सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी शामिल रहे। वेद भगवान की भव्य पालकी यात्रा की शुरूआत मां राज राजेश्वरी कैला देवी भवन से प्रारंभ हुई।
बैंडवाजों के साथ पालकी हनुमान रोड, मोहल्ला दुली चौराहा, सरक्यूलर रोड, पुराना डाकखाना चौराहा,शिवाजी रोड, बर्फखाना चौराहा,जलेसर रोड क्लब चौराहा से होते हुए गोपाल आश्रम प्रांगण पर समाप्त हुई।
इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष डा. सतीश दिवाकर, रामनरेश कटारा, पंडित मुन्नालाल शास्त्री, धर्मेंद्र शर्मा, ब्रजेश यादव, प्रशांत माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। 17 जनवरी को वेद भगवान की यात्रा सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होगी।