फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रामकथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलशयात्रा

Mon, 14 Apr 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कलशयात्रा में शामिल शौभाग्यवती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्री हनुमज्जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में रामलीला मैदान में श्रीराम कथा का शुभारंभ पर भव्य कलशयात्रा निकाली गई। 251 कलशों के साथ निकली यात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कलश शोभायात्रा का शुभारंभ मेयर कामिनी राठौर ने मुख्य डोले की आरती उतारकर एवं हरी झंडी दिखाकर दिया। इसके साथ ही घोड़ों पर केसरिया पताका लहराते घुडसवार आगे बढ़ना प्रारंभ हो गए। कलश यात्रा में 251 कलशधारण किए सौभाग्यवती महिलाओं के साथ मुख्य यजमान चल रहे थे। कलशयात्रा में अलीगढ़ के काली अखाडों के साथ हाथरस की भोलाशंकर कीर्तन मंडली के गीतों पर महिला श्रद्धालुजन थिरक रहे थे। कलशयात्रा का घंटाघर पर संस्कार भारती के दयाशंकर गुप्ता एवं उनकी टीम ने सदर बाजार में भारत विकास परिषद की ओर से स्वागत किया गया। इसमें संजीव जैन,डा.विनय गोयल,शंकर गुप्ता एवं अपनी दूनियां फाउंडेशन के सौम्य पालीवाल,प्रांजल सिंघल ने टीम के साथ स्वागत किया। गंज चौराहे पर ब्रज मिष्ठान भंडार एवं मोहल्ला गंज में समाजसेवी प्रमोद राजपूत,शुभम राजपूत ने परिवार के साथ स्वागत किया। दीपक जादौन एवं जयकिशन जैनू ने कलश यात्रा का स्वागत किया। कलशयात्रा में रामदरवार की झांकी के साथ ही मुख्य रथ पर रामकथा व्यास हरिद्वार से आई पूज्य साध्वी विश्वेश्वरी देवी विराजमान थीं। कलशयात्रा के कोटला रोड माता वाला बाग होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान पार्षद प्रमोद राजौरिया,रामनरेश कटारा,हरिओम वर्मा,अनुपमा शर्मा के साथ ही अन्य काफी लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें