शिकोहाबाद। भाई के उपचार में खर्च किए गए लाखों रुपयों का तकादा करने पर भतीजे ने साथियों संग मिलकर चाचा को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर थाना शिकोहाबाद में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एफसीआई गोदाम के सामने एटा रोड निवासी हरिमोहन ने भाई राजकुमार को भतीजे संदीप यादव निवासी 3/466 सुहाग नगर थाना दक्षिण के माध्यम से इलाज के लिए 7 लाख रुपये दिए थे। संदीप पीएसी में तैनात है। आवश्यकता पर रुपये वापस मांगे, तो आरोप है कि संदीप ने साथी विशाल, सनी निवासीगण वासुदेवपुर थाना लाइनपार, आशीष, सचिन उर्फ छोटू निवासी यशोदा नगर एवं दो अन्य युवकों के 13 नवंबर 2024 को पीड़ित की परिजन के साथ पिटाई कर दी। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट थाना शिकोहाबाद में न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई है।