फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, भीड़ ने मनचलों को पकड़कर पीटा

Wed, 28 Jan 2026 07:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। एटा रोड पर बुधवार दोपहर स्कूल से घर लौट रही छात्रा से बाइक सवार युवकों ने छेड़खानी की। दो बाइकों पर सवार चार युवक छात्रा का पीछा करते हुए अश्लील टिप्पणियां करने लगे। पेट्रोल पंप के पास लोगों को देख छात्रा ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया, जिस पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

भीड़ को आता देख एक बाइक पर सवार दो युवक फरार हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों को लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। बाद में वे भी किसी तरह छूटकर गलियों के रास्ते भाग गए, लेकिन उनकी नई बाइक मौके पर ही छूट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजन की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें