फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांशीराम काॅलोनी में टैंक में गिरने से चार साल के बच्चे की मौत

Fri, 09 Jan 2026 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। कांशीराम कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम खेलते समय चार वर्षीय बच्चा टैंक में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


कांशीराम कॉलोनी निवासी संजय का चार वर्षीय पुत्र शिवा शाम घर के पास खेल रहा है। खेलते समय वह पानी से भरे टैंक के पास पहुंच गया और पैर फिसलने से वह टैंक में गिर गया। इसकी जानकारी पास में खेल रहे बच्चों को हुई तो उन्होंने परिजन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने लोगों की सहायता से उसे टैंक से बाहर निकाल लिया।
परिजन उपचार के लिए उसे ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए। बच्चे का शव घर पहुंचते परिवार में चीत्कार मच गई। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि बच्चे के टैंक में डूबकर मरने की उनके पास कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें