फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एटा चौराहे पर डंपर ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

Wed, 23 Apr 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र में एटा चौराहे पर साइकिल सवार को डंपर ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है।
विज्ञापन


थाना सिरसागंज क्षेत्र के अंतर्गत सुमेरपुर निवासी पन्नालाल (45) साइकिल से कहीं जा रहा था। वह दोपहर 2 बजे करीब जब साइकिल लेकर शिकोहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत एटा चौराहे पर पहुंचा। तभी अचानक एटा की ओर से आए एक डंपर ने साइकिल सवार को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें