फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हनुमान मंदिर तक निकाली दंडवत एवं पदयात्रा

विज्ञापन
हनुमानजी मंदिर सामरा तक पदयात्रा करते युवा
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। सत्य सनातन दूरा संगठन के कार्यकर्ता भाइयों ने सोमवार को श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर ताल वाले बाबा समारा तक दंडवत यात्रा एवं पदयात्रा निकाली। यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और बजरंगबली के जयकारे लगाए। दूरा चौराहा से शुरू हुई पदयात्रा तेहरा दरवाजे तक पहुंची। जीव-जंतु गो सेवा ट्रस्ट की टीम ने यात्रियों का स्वागत और सम्मान किया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के अध्यक्ष विनय कुमार, सचिव मुकेश माहौर, कोषाध्यक्ष अंकुश बजरंगी, राहुल माहौर आदि ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का सहयोग किया और उनके साथ पदयात्रा में सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी महाराज से सभी यात्रियों की यात्रा सकुशल एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की। साथ ही सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होने और बजरंगबली की कृपा सदैव बनी रहने की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें